उत्तर कोरिया ने परमाणु क्षमता वाले रॉकेट लॉन्चर्स का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया ने परमाणु क्षमता वाले रॉकेट लॉन्चर्स का परीक्षण किया है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह कदम दक्षिण कोरिया और अमेरिका के वार्षिक स्प्रिंग सैन्य अभ्यास शुरू होने के बीच उठाया गया। इससे एक दिन पहले उत्तर कोरिया ने करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम (MRLS) के इस परीक्षण की निगरानी किम जोंग-उन ने की।
read more at Inshorts


