Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड के ग्लेशियरों में बनीं 13 नई झीलें, निचले इलाकों के लिए हो सकती हैं खतरा

short by अपर्णा कुमारी / on Thursday, 27 June, 2024
आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉक्टर रंजीत सिन्हा ने बताया है कि उत्तराखंड के ग्लेशियरों में 13 नई झीलें बन गई हैं। बकौल सिन्हा, एक्सपर्ट टीम अध्ययन के लिए वहां जाएगी ताकि भविष्य में निचले इलाकों के लिए संभावित खतरे को टाला जा सके। पिथौरागढ़ में दारमा, लासरयंगती, कुटीयंगती घाटी और चमोली की वसुधारा ताल हाई रिस्क ज़ोन में हैं।