उत्तराखंड के चमोली में धंसी टनल, कई मज़दूर फंसे; 8 लोगों को किया गया रेस्क्यू
चमोली (उत्तराखंड) के पीपलकोटी में गुरुवार शाम विष्णुगाड-पिपलकोटी जल विद्युत परियोजना (THDC) की निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा धंस गया जिसके बाद अंदर भारी मात्रा में मलबा और पानी भर गया। हादसे में कई मज़दूर फंस गए जिनमें से अबतक 8 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
read more at X (formerly Twitter)


