उत्तराखंड के श्रीनगर में घरों में आईं दरार, निवासियों ने रेलवे प्रोजेक्ट्स को ठहराया ज़िम्मेदार
उत्तराखंड के श्रीनगर कस्बे में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के चलते घरों में दरारें पड़ने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने सुरंग निर्माण के दौरान होने वाले ब्लास्ट को ज़िम्मेदार ठहराया है। अबतक कम-से-कम 9 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक बीजेपी नेता ने बताया कि उनका घर सुरंग से 200-मीटर दूर है और उनके दीवार-फर्श पर दरारें आ गईं।
read more at NewsBytes


