उत्तराखंड में अपने आप बन गई 2 किमी लंबी झील, एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले के कुंवारी गांव में शंभू नदी पर भूस्खलन होने के बाद 2 किलोमीटर लंबी झील बन गई है जिससे स्थानीय लोगों और एक्सपर्ट्स ने निचले इलाकों को लेकर चिंता जताई है। यहां के आसपास का इलाका भूकंपीय इलाके में आता है। अगर यह झील टूटी तो चमोली के अरमल, थराली, नारायणबगड़ इलाके सबसे ज़्यादा प्रभावित होंगे।
read more at LatestLY


