Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, 14 कांवड़िए हुए घायल

short by रघुवर झा / on Sunday, 20 July, 2025
गंगा जल भरकर गंगोत्री से लौट रहे हरियाणा के कांवड़ियों से भरा एक ट्रक रविवार को टिहरी (उत्तराखंड) में सड़क पर पलट गया जिससे उसमें सवार 14 कांवड़िए घायल हो गए। घायलों में से 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल हुए कांवड़िए डाक कांवड़ लेकर शनिवार को गंगोत्री से हरिद्वार के लिए निकले थे।
read more at भाषा