उत्तराखंड में केदारनाथ हाईवे पर हुए भूस्खलन से मलबे में दबे कई वाहन, बाल-बाल बचे लोग
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलवाड़ा के पास हुए भूस्खलन की चपेट में आने से कई वाहन दब गए हैं। वहीं, लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई और घटना का वीडियो भी सामने आया है। रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने लोगों से आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकलने की अपील की है।
read more at हिन्दुस्तान


