उत्तराखंड में दिवंगत पत्नी की याद में 89 वर्षीय बुज़ुर्ग ने बनवाया मंदिर, रोज़ करते हैं पूजा
बागेश्वर (उत्तराखंड) निवासी 89-वर्षीय पूर्व सैनिक केदार सिंह कोश्यारी ने अपनी दिवंगत पत्नी लक्ष्मी देवी की याद में घर में ही उनका मंदिर बनवाकर आदमकद मूर्ति स्थापित की है। कोश्यारी सुबह-शाम धूप-अगरबत्ती जलाकर मूर्ति की पूजा करते हैं और अपने दिनभर की बातें साझा करते हैं। उनकी शादी 1962 में हुई थी और 2019 में लक्ष्मी का निधन हो गया।
read more at News18 हिंदी


