Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में निगम व निकाय के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई 11% की बढ़ोतरी

short by श्वेता भारती / on Thursday, 11 September, 2025
उत्तराखंड सरकार ने निगम, निकायों और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए 11% महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों का डीए 455% से बढ़ाकर 466% और छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 246% से बढ़ाकर 252% किया गया है। नई दरें 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।