Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों को मिली धमकी, देहरादून छोड़कर जाने को कहा गया

short by अपर्णा / on Thursday, 24 April, 2025
'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले के बाद देहरादून (उत्तराखंड) के विभिन्न संस्थानों में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों को सोशल मीडिया पर लोगों ने धमकी देते हुए उत्तराखंड छोड़कर जाने को कहा है। बकौल एसएसपी अजय सिंह, हमले को लेकर आक्रोश जायज़ है लेकिन पढ़ाई करने आए निर्दोष छात्रों को निशाना बनाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।