Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में विधायकों की औसत आमदनी 74% बढ़ी, सदन में युवाओं और शिक्षितों की संख्या घटी

short by Shikha Tomar / on Thursday, 29 October, 2026
एडीआर और निर्वाचन विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड विधानसभा में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले विधायकों की संख्या में 4% से 6% की कमी आई है। वर्तमान सदन में 23% विधायक 31-50 वर्ष और 77% विधायक 51-80 वर्ष के हैं। पिछली विधानसभा अधिक युवा थी। शिक्षा के मामले में मौजूदा सदन का रिकॉर्ड कमजोर रहा, जबकि विधायकों की औसत आमदनी 74% बढ़ी है।