Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
उत्तराखंड में संस्कृत के संरक्षण के लिए 13 गांव को आदर्श संस्कृत ग्राम किया गया घोषित
short by प्रियंका तिवारी / on Tuesday, 11 February, 2025
उत्तराखंड में संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार ने 13 गांवों को आदर्श संस्कृत ग्राम घोषित किया है। अधिकारियों ने बताया कि इन गांवों में सभी कामकाज संस्कृत में होंगे और सूचनाएं भी संस्कृत में लिखी जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, सरकार द्वारा इसके लिए संस्कृत प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी जिससे संस्कृत का व्यापक विकास होगा।