उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना में 2 मज़दूरों की हुई मौत, 7 अब भी हैं लापता
रविवार रात को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना में 2 मज़दूरों की मौत हो गई है जबकि 7 अन्य लापता हैं। बादल फटने से एक निर्माणाधीन होटल मलबे में तब्दील हो गया था जिसके बाद मज़दूर लापता हो गए थे। इस बीच भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा अगले 24 घंटों के लिए रोक दी गई है।
read more at PTI


