उत्सर्जन मानकों के उल्लंघन को लेकर कंपनी पर नहीं लगाया जा रहा कोई जुर्माना: महिंद्रा
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने कहा है कि उसकी जानकारी में 2022-23 में भारत के उत्सर्जन मानदंडों के कथित उल्लंघन को लेकर कंपनी पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जा रहा है। 'इंडियन एक्सप्रेस' ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि महिंद्रा समेत 8 कंपनियों पर
केंद्र मानक से अधिक कार्बन उत्सर्जन को लेकर ₹7300 करोड़ का जुर्माना लगा सकता है।


