Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण की अमेरिका समेत 11 देशों ने की निंदा

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 8 March 2022
उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण की अमेरिका व 10 अन्य देशों ने सोमवार को निंदा की और संयुक्त राष्ट्र से मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया। इन देशों में अल्बानिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, फ्रांस, आयरलैंड, जापान, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, दक्षिण कोरिया, यूके और अमेरिका शामिल हैं। गौरतलब है, उत्तर कोरिया ने शनिवार को इस मिसाइल का प्रक्षेपण किया था।
read more at भाषा