उत्तर कोरिया ने येलो सी की ओर दागीं कई मिसाइलें
दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को पीत सागर (येलो सी) की ओर कई क्रूज़ मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा, "इसका दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी खुफिया अधिकारियों द्वारा बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है।" गौरतलब है, उत्तर कोरिया ने हाल ही में अंडरवॉटर न्यूक्लियर वेपन सिस्टम का परीक्षण किया था।
read more at Moneycontrol


