उत्तर प्रदेश की करीब 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना: संजय राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को शिवसेना की उत्तर प्रदेश इकाई ने एक बयान जारी कर राज्य की सभी सीटों (403 सीटों) पर बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की बात कही थी।
read more at हिन्दुस्तान


