Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तर प्रदेश के ₹6.90 लाख करोड़ के बजट में हुए कौन-कौनसे बड़े एलान?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 22 February, 2023
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ₹6.90 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया। इसमें वृद्धावस्था/किसान पेंशन योजना के लिए ₹7,248 करोड़ और 14 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना-संचालन के लिए ₹2,491.39 करोड़ प्रस्तावित हैं। मेधावी छात्रों को टैबलेट/स्मार्टफोन देने के लिए ₹3,600 करोड़ और धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए ₹1,000 करोड़ प्रस्तावित हैं।