Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों से अब तक 72 हज़ार से अधिक लाउडस्पीकर हटाए गए: पुलिस

short by अंकिता ठाकुर / on Thursday, 9 June, 2022
उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को बताया कि धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के अभियान के तहत करीब 1.30 लाख लाउडस्पीकरों को या तो हटाया गया या उनके ध्वनि-स्तर को कम किया गया। बकौल पुलिस, विभिन्न धार्मिक स्थलों से 72,509 लाउडस्पीकरों को हटाया गया है जबकि 56,558 लाउडस्पीकरों के ध्वनि स्तर को कम कर मानक स्तर पर लाया गया है।