Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तर प्रदेश में मेरठ की चीनी मिल में लगी भीषण आग, एक इंजीनियर की हुई मौत

short by shashank mishra / on Saturday, 26 November 2022
उत्तर प्रदेश में मेरठ के ज़िलाधिकारी दीपक मीना ने बताया है कि मोहिउद्दीनपुर की एक चीनी मिल में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से एक इंजीनियर की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया, "आग बुझाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियों को लगाया गया था।" बकौल रिपोर्ट्स, आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।