Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तर प्रदेश सरकार का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, एनएफटी से संबंधित लिंक किया गया शेयर

short by नदीम अनवर / on Monday, 11 April 2022
उत्तर प्रदेश सरकार का ट्विटर अकाउंट सोमवार को हैक हो गया जिसे कुछ देर बाद रिकवर कर लिया गया। अकाउंट हैक होने के बाद इससे नॉन-फंजिबल टोकन्स (एनएफटी) संबंधित ट्वीट्स किए गए। गौरतलब है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट भी शुक्रवार को हैक हुआ था तो वहीं आज पंजाब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ।