उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के मामलों में कमी के बीच खत्म किया रात्रि कर्फ्यू
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के मामलों में हो रही कमी के बीच राज्य में लागू रात्रि कर्फ्यू को शनिवार से खत्म करने का आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 8,683 मामले सक्रिय हैं और अब तक 20,30,997 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 23,424 मरीज़ों ने जान गंवाई है।
read more at Twitter


