Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तरकाशी में हिमस्खलन की घटना के बाद अब तक 19 लोगों के शव हुए बरामद

short by खुशी / on Friday, 7 October, 2022
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने शुक्रवार सुबह बताया कि उत्तरकाशी में हुई हिमस्खलन की घटना के बाद अब तक 19 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर के ज़रिए शव मातली हेलीपैड लाने की कोशिश की जा रही है। बकौल डीजीपी, रेस्क्यू टीम में आईटीबीपी, सेना, वायुसेना, एसडीआरएफ के कुल 30 सदस्य तैनात हैं।