Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड की जमरानी बांध परियोजना को मिली केंद्र की मंज़ूरी

short by श्वेता भारती / on Thursday, 26 October, 2023
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड की जमरानी बांध परियोजना को मंज़ूरी दे दी है। करीब ₹2,584.10 करोड़ की लागत से मार्च 2028 तक पूरी होने वाली इस परियोजना के तहत नैनीताल में गोला नदी पर एक बांध बनाया जाएगा। इससे उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में 57,065 हेक्टेयर ज़मीन की सिंचाई की जाएगी।