Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड की टनल में फंसे 41 मज़दूरों को निकालने के लिए की जा सकती है मैनुअल ड्रिलिंग

short by श्वेता भारती / on Saturday, 25 November, 2023
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों को बाहर निकालने के लिए मैनुअल ड्रिलिंग करने पर विचार किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि ऑगर मशीन को पाइपलाइन से बाहर निकालने के बाद अंतिम 6-9 मीटर में मैनुअल ड्रिलिंग की जा सकती है। दरअसल, मशीन में खराबी आने के बाद बचाव अभियान रोक दिया गया था।