उत्तराखंड के अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उनके माता-पिता ने दिया धरना
उत्तराखंड के रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की मांग को लेकर उनके माता-पिता ने मंगलवार को ऋषिकेश में धरना दिया। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा, "हमें एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है, हम चाहते हैं कि जांच सीबीआई को सौंपी जाए और दोषियों को बिना किसी देरी के फांसी पर लटकाया जाए।"
read more at हिन्दुस्तान


