Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटने से एक महिला की हुई मौत, लगभग 50 घर हुए क्षतिग्रस्त

short by अनुज श्रीवास्तव / on Saturday, 10 September 2022
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में भारत-नेपाल सीमा के पास शनिवार तड़के बादल फटने से काली नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते लगभग 50-घर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के ज़िलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि करीब 170-लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। बकौल अधिकारी, प्रभावित क्षेत्र में 132.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
read more at भाषा