उत्तराखंड के मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल
उत्तराखंड के मंत्री यशपाल आर्य सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता हरीश रावत और के.सी. वेणुगोपाल की मौजूदगी में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके बेटे व नैनीताल से विधायक संजीव आर्य भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "उन्होंने (यशपाल) उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।"
read more at हिन्दुस्तान


