Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड के राज्यपाल ने सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30% आरक्षण देने वाले बिल को दी मंज़ूरी

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 10 January, 2023
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को महिला क्षैतिज आरक्षण विधेयक-2022 को मंज़ूरी दे दी जिसके तहत राज्य सरकार की नौकरियों में प्रदेश की महिलाओं को 30% आरक्षण मिलेगा। सरकार के आरक्षण वाले 2006 के आदेश पर हाईकोर्ट के स्टे को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज करने पर 30 नवंबर को उत्तराखंड विधानसभा में विधेयक पारित हुआ था।