उत्तराखंड के सीएम धामी के खिलाफ उपचुनाव में कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को बनाया प्रत्याशी
उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कांग्रेस ने पूर्व राज्यमंत्री निर्मला गहतोड़ी को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है, उपचुनाव के लिए 11-मई को नामांकन की आखिरी तारीख है जबकि 31-मई को मतदान होगा और नतीजे 3-जून को घोषित होंगे। मुख्यमंत्री धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे।
read more at ABP न्यूज़


