उत्तराखंड के स्यूनराकोट में जंगल में लगी आग की चपेट में आकर 2 मज़दूरों की हुई मौत, 2 झुलसे
अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में स्यूनराकोट के जंगल में लगी आग की चपेट में आने से गुरुवार शाम 2 मज़दूरों की मौत हो गई। वहीं, 2 मज़दूर गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मज़दूरों को प्राथमिक उपचार के लिए लाए जाने पर बेस अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मज़दूर करीब 90% झुलसे थे।
read more at लेटेस्टली


