उत्तराखंड डीजीपी ने शेयर की बर्फ से ढके बद्रीनाथ धाम में तैनात पुलिसकर्मियों की तस्वीर
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बद्रीनाथ धाम में तैनात पुलिसकर्मियों की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद भी श्री बद्रीनाथ धाम में पुलिस अनवरत अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।" उन्होंने आगे लिखा, "देश और उसकी जनता के...लिए समर्पण की पराकाष्ठा तक हम डटे रहते हैं...ड्यूटी पर तैनात जवानों को मेरा सलाम!"
read more at Twitter


