उत्तराखंड में इस साल 1 माह से अधिक समय में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा
उत्तराखंड में इस साल एक महीने से अधिक समय में कुल 18,01,209 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की। एक अधिकारी के अनुसार, गुरुवार शाम तक बद्रीनाथ में 6,18,312 श्रद्धालुओं, केदारनाथ में 5,98,590 श्रद्धालुओं, गंगोत्री में 3,39,090 श्रद्धालुओं और यमुनोत्री में 2,50,398 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कोविड-19 के चलते 2 साल स्थगित रही चारधाम यात्रा इस साल 3-मई से शुरू हुई थी।
read more at ABP न्यूज़


