Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में कथित ज़हरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई

short by अनिल कुमार / on Monday, 12 September 2022
हरिद्वार (उत्तराखंड) में कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से सोमवार को दो और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। पंचायत चुनाव से पहले ज़हरीली शराब बांटने के आरोपी प्रधान पद की महिला प्रत्याशी के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रत्याशी और उसका देवर दोनों फरार हैं।