उत्तराखंड में चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे 30 बीएसएफ जवान मिले कोविड-19 से संक्रमित
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कोटद्वार के सर्कल ऑफिसर जी.एल. कोहली ने बताया है कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे 30 बीएसएफ जवानों का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। अधिकारी ने बताया कि जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। गौरतलब है, राज्य में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा।
read more at Twitter


