Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में धंसी सुरंग में फंसे मज़दूरों को 9 दिन बाद पाइप के ज़रिए पहली बार भेजा गया खाना

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 21 November, 2023
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में निर्माणाधीन सुरंग धंसने के 9 दिन बाद अंदर फंसे 41 मज़दूरों को खाना भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'X' पर लिखा, "6 इंच मोटी पाइप के मलबे के आरपार होने के बाद पहली बार श्रमिकों को खिचड़ी भेजी गई है। सभी श्रमिक भाइयों को सकुशल बाहर निकालने हेतु निरंतर बचाव कार्य गतिमान है।"