उत्तराखंड में युवक को खींचकर गुफा में ले गया भालू, बरामद हुआ शव
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में बुधवार को एक भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया और उसे खींचकर एक गुफा में ले गया। वन विभाग की टीम ने युवक की तलाश शुरू की और उसके शव को गुफा से बरामद कर लिया। बकौल रिपोर्ट्स, युवक जंगल में अपनी बकरी को चराने गया था और तभी भालू ने उस पर हमला किया।
read more at हिन्दुस्तान


