Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर हिमस्खलन से 1 श्रद्धालु की हुई मौत, 5 बचाए गए

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 5 June, 2023
उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलकोटी में रविवार को 6 श्रद्धालु हिमस्खलन की चपेट में आ गए जिनमें से 1 महिला की मौत हो गई जबकि 5 अन्य को बचा लिया गया। महिला श्रद्धालु की पहचान कमलजीत कौर के तौर पर हुई है। हादसे के दौरान सभी लोग हेमकुंड साहिब के दर्शन करके लौट रहे थे।