Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड विधानसभा में धर्मांतरण रोधी संशोधन ​विधेयक पारित, 10 साल तक की सज़ा का प्रावधान

short by अनिल कुमार / on Thursday, 1 December 2022
उत्तराखंड विधानसभा में बुधवार को धर्मांतरण रोधी संशोधन विधेयक-2022 को ध्वनि-मत से पारित किया गया। इस संशोधन विधेयक में जबरन धर्मांतरण कराने के दोषियों के लिए 3-10 साल तक की सज़ा के अलावा ₹50 हज़ार के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्मांतरण जैसी चीज़ें बहुत घातक हैं इसलिए यह कानून बनाया गया।