उद्घाटन के बाद भी बंद था रेलवे ओवरब्रिज, बाइकर्स ने कंक्रीट का बैरिकेड हटाकर खोला रास्ता
मुंबई में गुरुवार को दर्जनों बाइक सवारों ने कंक्रीट के बैरिकेड्स हटाकर सायन रेलवे ओवरब्रिज से आवाजाही शुरू कर दी। एक अधिकारी के मुताबिक, पुल का उद्घाटन दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच हुआ था और इसे शाम 5-6 बजे के बीच जनता के लिए खोला जाना था। इससे पहले ही लोगों ने बैरिकेड्स हटाकर रास्ता बना लिया।
read more at Mid-Day


