उदयपुर में सेना ने ड्रोन से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, आयड़ नदी में फंसे शख्स को बचाया
उदयपुर (राजस्थान) में भारतीय सेना ने ड्रोन की मदद से आयड़ नदी में फंसे 30 वर्षीय एक शख्स को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स तेज़ बहाव में कम-से-कम 5 घंटे तक नदी में एक चट्टान के सहारे एक जगह पर अटका हुआ था। गौरतलब है, रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने भी मदद की।
read more at ANI


