Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उदयपुर में मारे गए टेलर के बेटे ने हत्यारों को फांसी मिलने तक नंगे पैर रहने का लिया प्रण

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 14 September 2022
उदयपुर (राजस्थान) हत्याकांड के पीड़ित टेलर कन्हैया लाल के बेटे यश ने कहा है कि जब तक उनके पिता के हत्यारों को फांसी नहीं मिलेगी तब तक वह चप्पल नहीं पहनेंगे। बकौल खबर, यश अपने घर से अपने दफ्तर तक नंगे पैर ही जाते हैं। दरअसल, जून में दो लोगों ने कन्हैया की गला काटकर हत्या कर दी थी।