Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उद्धव ठाकरे से मुंबई में मिले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, वायरल हुईं तस्वीरें

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 25 February, 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को मुंबई में शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। केजरीवाल ने कहा, "लंबे समय से उद्धव जी से मिलने की हमारी इच्छा थी। हमने देश के कई मुद्दों पर चर्चा की। हम मिलते रहेंगे और हमारे रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।"
read more at Twitter