उधमपुर आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हंज़ला अदनान की पाक में गोली मारकर की गई हत्या
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2015 में उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में बीएसएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हंज़ला अदनान की कराची (पाकिस्तान) में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अदनान को 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद का करीबी माना जाता है। 2015 के उधमपुर हमले में 2 बीएसएफ जवान शहीद हुए थे।
read more at News18 हिंदी


