Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उधार लिए ₹2,500 ना चुका पाने पर गुजरात में 3 लोगों ने तलवार से काटा युवक का हाथ

short by खुशी / on Wednesday, 26 October, 2022
अरावली (गुजरात) ज़िले में कथित तौर पर उधार लिए ₹2,500 ना चुका पाने पर 3-लोगों ने विजय सलात नामक युवक का तलवार से हाथ काट दिया। पीड़ित के अनुसार, दिवाली (24 अक्टूबर) की शाम घर आए तीनों आरोपी रुपए की मांग कर रहे थे। बकौल पुलिस, 7-घंटे तक चले ऑपरेशन के बावजूद डॉक्टर्स विजय का कटा हाथ नहीं जोड़ पाए।