Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उन्होंने गाड़ी नहीं देखी, वह बैलगाड़ी वाले थे: तेजस्वी के 'खटारा सरकार' बयान पर गिरिराज

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 2 March 2025
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 'बिहार में खटारा सरकार क्यों चलेगी' बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "तेजस्वी को समझ में नहीं आ रहा है क्योंकि उन्होंने गाड़ी देखी ही नहीं है, वह तो बैलगाड़ी वाले थे।" गिरिराज ने कहा, "यह गाड़ी खटारा नहीं है...बिहार में सड़कों का जाल बिछ गया है।"