Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उनका बल्ला युवराज सिंह और ब्रायन लारा की तरह चलता है: वैभव को लेकर जॉस बटलर

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Tuesday, 17 June, 2025
इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जॉस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, "वैभव का बल्ला स्विंग करने का तरीका...पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ युवराज सिंह और ब्रायन लारा जैसा है।" उन्होंने कहा, "वह मुझसे 20 साल छोटे हैं। लेकिन वह (आईपीएल 2025 में) हमें (गुजरात टाइटंस को) पार्क के हर कोने में मार रहे थे।"