उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं: शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर पीएम मोदी
द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "शोक के इस समय में उनके (स्वरूपानंद सरस्वती) अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।" वहीं, शाह ने ट्वीट में लिखा, "सनातन संस्कृति व धर्म के प्रचार-प्रसार को समर्पित उनके कार्य सदैव याद किए जाएंगे।"
read more at News 24 हिन्दी


