उनके असामयिक निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ: ऑइन्द्रिला शर्मा के निधन पर ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाली ऐक्ट्रेस ऑइन्द्रिला शर्मा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "हमारी युवा कलाकार ऑइन्द्रिला शर्मा के असामयिक निधन से बहुत दुख हुआ...प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने टेली सम्मान पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते।" सीएम ने कहा, "उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। प्रार्थना है...उन्हें इस दुख की घड़ी में साहस मिले।"
read more at ANI


