Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उनके बिज़नेस का कांग्रेस से लेना-देना नहीं: साहू के ठिकानों से ₹290 करोड़ मिलने पर जयराम रमेश

short by खुशी / on Saturday, 9 December, 2023
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से ₹290 करोड़ ज़ब्त किए जाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है, "साहू के बिज़नेस से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है।" उन्होंने कहा, "यह सिर्फ वही (साहू) बता सकते हैं कि...कैसे आयकर अधिकारियों द्वारा उनके ठिकानों से कथित तौर पर इतना कैश बरामद किया जा रहा है।"